‘मैं और चार्ल्स‘,रणदीप की एक्टिंग है दमदार
स्टार कास्ट:रणदीप हुड्डा,आदिल हुसैन और ऋचा चड्ढा
टेक्निकल टीम:
डायरेक्टर:प्रवाल रमण, प्रोड्यूसर:राजू चड्ढा, अमित कपूर और विक्रम खाखर, म्यूजिक डायरेक्टर:आदित्य त्रिवेदी, विपिन पटवा, बैली गृंगे, सौगात उपाध्याय और सुभ्रदीप दास,जॉनर:थ्रिलर
कहानी:
फिल्म की शुरुआत होती है थाईलैंड से जब पहले ही सीन में समंदर के किनारे एक लड़की की लाश मिलती है और इस हत्या का आरोप है चार्ल्स पर।1968 में कई लड़कियों का कत्ल करके ‘बिकिनी किलर‘ चार्ल्स (रणदीप हुड्डा) थाईलैंड के कानून से भाग कर भारत आ जाता है।
बड़ी मुश्किल से वो किसी तरह पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है लेकिन फिर सबको धोखा देकर तिहाड़ से भागता है।कौन है चार्ल्स? के पीछे और ये पूरा जाल किसका बिछाया हुआ है? किस तरह ये लड़ाई उसके और पुलिस अफसर के बीच एक खेल बन जाती है? ‘मैं और चार्ल्स’ इस दिलचस्प कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश करती है।
फिल्म में अलग-अलग समय की घटनाएं एक के बाद एक करके सामने आती रहती है।चार्ल्स कैसे लोगों खासतौर से महिलाओं के साथ ठगी और उनका कत्ल करने में सफल होता है फिल्म में दर्शाया गया है।कहानी में मीरा (ऋचा चड्ढा) और अन्य किरदारों की भी एंट्री होती है।
क्यों देखें :
चार्ल्स के किरदार के लिए रणदीप बिल्कुल फिट हैं।उन्होंने जिस तरह चार्ल्स के हावभाव को पकड़ा है और चार्ल्स के अंदाज में बातचीत का लहजा दिखाया है वो बेहतरीन है।चार्ल्स के प्यार में गिरफ्तार गर्लफ्रेंड के रोल में ऋचा चढ्ढा ने भी अपना रोल बखूबी निभाया है। फिल्म बिल्कुल दिलचस्प और अलग अंदाज में बनाया गया है।
क्यों नहीं देखें:
फिल्म में कहानी बहुत ही तेजी से रुख बदलती है।इतनी जल्दी-जल्दी फिल्म फ्लैशबैक में जाती है कि कंफ्यूजन होने लगता है।फिल्म में कई कहानियां अधूरी ही छोड़ दी गई।कहानी भी काफी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है।फिल्म का स्क्रीनप्ले भी काफी कमजोर है।कहानी भी कुछ खास नहीं है अगर कहानी पर थोड़ा और ध्यान दिया जाता तो इससे बेहतर हो सकती थी।
विश्लेषण:
अगर आप चार्ल्स के जीवन के रोमांच को नजदीक से देखना चाहते हैं तो इससे ज्यादा अच्छा मौका हो हीं नहीं सकता है। फिल्म में रणदीप एक्टिंग दमदार है।अगर आप इस वीकेंड ‘मैं और चार्ल्स‘ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नुकसान नहीं होगा।फिल्म को एक बार देखा जा सकता है।
रेटिंग:
3
फिल्म का विश्लेषण हमारी साइट niharonline.com का है इसे गंभीरता से नहीं लें।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन अगस्त को शुरू होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के गृहमंत्रियों के दो दिवसीय
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान की सच्चाई एक बार फिर सबके सामने है। सेना के साथ हुई मुठभेड़ में जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आत�
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग में आजकल वयस्त चल है। अभी हाल ही में काबिल की शूटिंग में ऋतिक और यामी मुंबई के सड़क�
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म बार बार देखो का पार्टी सांग काला चश्मा रिलीज हो चुका है। बता दे, की इस ब�
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का आज जन्मदिन है।वो आज 28 साल की हो गई हैं।जरीन का जन्म 14 मई, 1987 को मुंबई में हुआ था।2010 में आई फिल्म वीर से जरीन ने अपने बॉलीवुड करि�
इन लोगों के बीच बात बन गई तो एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म के हिस्से में काम करते हुए नजर आ सकती है सनी लियोन, लेकिन अभी तक निदेशक और सनी के बीच बात प्राइस मनी को ले
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों मुसीबत में हैं।दरसअल सनी के बाद इन दिनों रहने का ठिकाना नहीं है।मुंबई में अंधेरी स्थित जिस मकान में वो रहती थीं उस
बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ डोंबिवली के रामनगर पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक महिला ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।उनके ख�
कॉमेंटस्....