मुसीबत में सनी लियोन,रहने के लिए नहीं है घर

May 23, 2015 | 10:57 AM | 2314 Views
sunny_leone_has_been_thrown_out_of_her_mumbai_residence_niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों मुसीबत में हैं।दरसअल सनी के बाद इन दिनों रहने का ठिकाना नहीं है।मुंबई में अंधेरी स्थित जिस मकान में वो रहती थीं उसे खाली करवा लिया गया है।खबरों के अनुसार अपनी एडल्ट स्टार छवि के कारण सनी को मुंबई में खुद की प्रॉपर्टी खरीदने में दिक्कत आ रही है।इसी वजह से वे बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के फ्लैट में किराए से रह रही थीं। सेलिना ने सनी की मजबूरी समझते हुए अपना फ्लैट किराए पर दिया था।ताजा खबर यह है कि सेलिना ने हाल ही में सनी को घर खाली करने को कहा। इसका कारण मात्र इतना है कि सनी इस फ्लैट की देखभाल सही ढंग से नहीं कर रही थीं।सूत्रों के अनुसार सेलिना ने पिछले दिनों अपने फ्लैट(जिसमें सनी रहती थीं) पर सरप्राइज विजिट की।इस दौरान सेलिना ने देखा कि वॉशरूम में गंदगी थी, बालकनी का फर्नीचर सड़ रहा था। यह सब देखने के बाद सेलिना ने तुरंत ही सनी को घर खाली करने का बोल दिया।सेलिना द्वारा अपने फ्लैट से निकाले जाने के बाद सनी मुंबई की एक होटल में रह रही हैं। दरअसल बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार होने के बाद भी सनी को मुंबई की रेजिडेंशियल सोसाइटीज में न तो किराए पर घर मिल रहा है और न ही वे अपना घर खरीद पा रही हैं। इसका कारण मात्र उनकी पोर्न स्टार वाली छवि है।सनी साल 2011 से मुंबई में रह रही थीं।इस साल वे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 5 में भाग लेने आई थीं।यही वह समय था जब उन्हें बॉलीवुड में पहली फिल्म ऑफर हुई थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय