मुबंई इंडियंस ने मनाया जीत का जश्न

May 26, 2015 | 12:40 PM | 74 Views
mumbai_indians_celebrate_their_ipl_victory_in_wankhede_niharonline

आईपीएल 8 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खिताबी जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू हुआ। इस दौरान खिलाडि़यों ने जम कर अपने फैंस के साथ मस्ती की।लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर खिलाडि़यों को सम्मानित भी किया गया।मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा, मेंटर सचिन तेंडुलकर और मालकिन नीता अंबानी के साथ वानखेड़े पहुंची।विक्टरी लैप के दौरान सपोर्ट स्टाफ के मुख्य सदस्य रिकी पोंटिंग, जॉन राइट, जोंटी रोड्‌स, अनिल कुंबले, रॉबिन सिंह और शेन बांड भी शामिल हुए।प्रशंसक टीम के झंडे लहराकर उनका स्वागत कर रहे थे, जबकि टीम के खिलाड़ी जवाब में अपने हाथ हिला रहे थे।ट्रॉफी के साथ बाकी खिलाडि़यों के साथ टीम के प्रमुख सदस्य हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड और अंबाति रायुडू भी जोश में दिखाई दे रहे थे।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने प्रशंसकों को न्योता दिया था।वानखड़े में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर समर्थकों को प्रवेश दिया गया।टीम के एक अधिकारी ने कहा, यह प्रशंसकों के लिए अपनी टीम के साथ जीत का जश्न मनाने का पहला मौका था। आपको बता दें कि रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता में एकतरफा फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को पराजित कर अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय