अजब-गजब 2 एलियंस की खोज

January 16, 2015 | 12:44 PM | 113 Views

हिंद महासागर में दुर्लभ खनिजों का पता लगाने के लिए समुद्र की गहराइयां छान रही एक सबमरीन ने नीले-भूरे रंग का पारदर्शी 2 अजब-गजब जीवों को खोज निकाला है। इस सबमरीन ने गहरे पानी में रहने वाले समुद्री जीवों से संबंधित 17 चीजें एकत्र की हैं। इन 2 समुद्री जीवों के संबंध में वैज्ञानिकों को भी कोई जानकारी नहीं थी। दक्षिणी पश्चिमी हिंद महासागर में मौजूद इस पनडुब्बी पर जब सी कुकूम्बर के आकार के इस समुद्री जीव को लाया गया तो यह रहस्यमयी जीव 3 हिस्सों में टूट गया। इस जीव का आकार इतना पारदर्शी था कि वैज्ञानिक इसके नीले और भूरे रंग के विसरा को स्पष्ट तरीके से देख पा रहे थे। स्टेट ओशनिक अडमिनिस्ट्रेशन के सेकेंड इंस्टिट्यूट ऑफ ओशनॉग्रफी के वैज्ञानिक लू बो ने बताया, यह विशेष प्रकार का सी कुकूम्बर हो सकता है, लेकिन हमें प्रयोगशाला में परीक्षण कर इसके बारे में और जानकारी एकत्र करनी होगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि दूसरे अजीब किस्म का जीव 330 सेंटीमीटर लंबा और 3 सेंटीमीटर चौड़ा है। इसके बारे में वैज्ञानिक पूरी तरह अनजान हैं। यह गुलाबी रंग का सांप जैसा जीव है। दबाव में बदलाव के कारण इसके शरीर पर 2 बुलबुलों सी आकृतियां उभर आईं हैं। हिंद महासागर में अपनी गतिविधि बढ़ाते हुए पिछले दिनों चीन ने तांबा, जिंक और अन्य कीमती धातुओं की खोज का काम शुरू किया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय