अपनी संस्कृति को मत थोडो बिग बी

February 06, 2015 | 12:27 PM | 33 Views

बच्चन परिवार कुनबा भारतीय समाज की परंपरा और रिवाज को अपनाते है और बच्चन परिवार अपना जन्मदिन देसी तरीके से मनाता है। उनके यहां बर्थ डे केक नहीं काटा जाता, वे जन्मदिन पर खोया खाते हैं। गुरुवार के दिन अभिषेक बच्चन के जन्मदिन था, इस के दौरान बिग बी ने बर्थ डे सेलेब्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा अभिषेक बचपन में अपना जन्मदिन केक के साथ मनाते थे, लेकिन बाद में हमने सेलेब्रेशन में खोया को शामिल कर लिया और अभी तक जन्मदिन खोया के साथ मनाते हैं। बिग बी ने कहा कि जनता अपना धर्म और अपना देश के परंपार को भूलकर क्यों विदेशी संस्कृति में दिलचस्पी दे रहे है।वे नहीं समझ पाते कि केक के साथ ही जन्मदिन क्यों मनाया जाता है! वे कहते हैं मैं केक के साथ सेलेब्रेशन की संस्कृति को नहीं समझ सकता। जन्मदिन पर पूजा होना चाहिए, लोगों को आमंत्रित करना चाहिए, लेकिन केक क्यों बनाते हैं? आपको अपनी उम्र के अनुसार केक पर कैंडल्स लगाना होती हैं। फिर उसे जलाकर, बुझाना होता है। बर्थ डे सॉन्ग गाया जाता है। अब नई चीज शुरू हो गई है कि चेहरे पर केक लगाया जाता है। ये सब क्या है? मैं इसे नहीं समझ पाता। इस रिवाज को हमें छोड़ना चाहिए। ऐसे रिवाज लोग विदेशों में करते हैं, हम उन्हें यहां क्यों ला रहे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय