नारी सशक्तिकरण का मतलब व्याभिचार ही नहीं है। इस तरह के विचार दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी रखती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का वीडियो ‘माई चॉइस’ को जहां बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने पसंद किया है वही कुछ लोगों को यह नापसंद आया है।नारी सशक्तिकरण के नए पहलू को दिखाने के लिए बनाए गए इस वीडियो को लेकर अब काफ़ी लोग खुल कर आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। आपत्ति दर्ज करवाने वालों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है सोनाक्षी सिन्हा का। दीपिका के हिसाब से इस वाडियो के माध्यम से उन्होनें अपने विचारों की अभिव्यक्ति की है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैनें अभी तक दीपिका को वो वीडियो नहीं देखा है लेकिन मुझे ये पता है कि वो वीडियो महिला सशक्तिकरण की विचारधारा को लेकर बना है।सोना ने इस वीडियो की तारीफ में भी कहा कि इस तरह के वीडियो नेक इरादे से बनाए जाते हैं, लेकिन फिर सोनाक्षी ने जो बोला वो शायद दीपिका को पसंद नहीं आएगा। दीपिका के इस वीडियो में महिलाओं के कपड़े पहनने की आजादी की बात की गई है। एक लड़की अपनी मर्जी से अपना हमसफर चुने या ना चुने इसकी आजादी की बात की गई है और सोनाक्षी सिन्हा ने इसी आइडिया पर सवाल उठाया है और कहा कि जिन महिलाओं को सशक्त बनने की जरुरत है उनके लिए कपड़े, शादी, फिगर मायने नहीं रखते।