इंडियाज डॉटर पर फैसला लेंगे लोग

March 10, 2015 | 03:13 PM | 53 Views
Anushka_Sharma_NH_10_niharonline

अऩुष्का शर्मा यूं तो हमेशा सही बोलने के लिये जानी जाती है, लेकिन इस बार उनका ये बयान हमारे गले के नीचे नहीं उतरा। किसी चीज पर राय कब दी जाती है, पर जब आप उस चीज के बारे में नहीं जानते तो आप भेड चाल को अपनाते हुए उस पर अपनी राय बना ले तो ये गलत है।अऩुष्का शर्मा अपनी फिल्म एनएच 10 को प्रमोट करने के चक्कर में इस्तेमाल किया एक ऐसे मुद्दे का जो इस समय हेडलाईऩ बना सकता है।भारत में 16 दिसंबर, 2012 की गैंगरेप पर आधारित ब्रिटिश फिल्म निर्देशक लेस्ली उडविन के वृत्तचित्र इंडियाज डॉटर के प्रसारण पर रोक लगाने के फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मानना है कि लोगों को मालूम है कि उन्हें क्या देखना है, इसलिए हर तरह के प्रतिबंध खत्म होने चाहिए। अनुष्का अपनी आगामी फिल्म एनएच10 के प्रचार के लिए देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद थीं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, मैंने वृत्तचित्र (इंडियाज डॉटर) नहीं देखा है। मैं उन चीजों पर टिप्पणी नहीं कर सकती, जिस बारे में लोग बातें कर रहे हैं। लेकिन मैं फिल्मोद्योग के प्रतिनिधि के रूप में आपसे यह खुलकर कह सकती हूं कि आपको यह जनता के विवेक पर छोड़ देना चाहिए। अनुष्का ने कहा, लोगों में इतनी समझ है कि वह अपने फैसले खुद ले सकें..मेरा मानना है कि लोगों को खुद फैसला करने दें। नवदीप सिंह निर्देशित एनएच10 मार्च 13 को रिलीज हो रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय