राष्ट्रीय पुरस्कारों में कोर्ट व हैदर बने सर्वश्रेष्ठ

March 25, 2015 | 03:01 PM | 81 Views
national_film_awards_haider_niharonline

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2014 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी, जिसमें हिंदी फिल्मों के अलावा स्थानीय भाषा की फिल्मों ने भी अपने सराहनीय कार्य के लिए कई पुरस्कार हासिल किए। मराठी, हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी की मिली-जुली भाषा में बनी फिल्म 'कोर्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म 'हैदर' ने सर्वाधिक पुरस्कार अपनी झोली में डाले। विशाल भारद्वाज निर्देशित विलियम शेक्सपियर की कृति हैमलेट पर कश्मीर की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म 'हैदर' ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ व सज्जा, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का पुरस्कार मिला। मुंबई में पत्रकारों से भारद्वाज ने कहा, 'हमें अपेक्षा से कहीं अधिक मिला...मैं इससे काफी खुश हूं।'' हैदर फिल्म के गीत 'बिस्मिल...' के लिए सुखविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक, विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संवाद, डॉली अहलूवालिया को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर, भारद्वाज को ही सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सुदेश अधाना को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक के पुरस्कारों की घोषणा की गई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय