अपने चाहने वालों से मिलने बेकरार है महानायक

March 23, 2015 | 03:06 PM | 104 Views
Bachchan_excited_meet_fans_niharonline

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलने को बेकरार हैं। वो ‘इंडिया बाइ द नील’ महोत्सव में हिस्सा लेने मिस्र जाने वाले हैं।इस सांस्कृतिक महोत्सव में बिग बी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ हैं। वो 31 मार्च को काइरो के ओपरा हाउस में अपनी फिल्मों, खासकर ‘अमर अकबर एंथनी’ के बारे में बात करेंगे। बिग बी उसी दिन पिरामिड के पास एक रंगारंग महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, 'अब महोत्सव के लिए मिस्र व काइरो की तैयारी। 90 के दशक में मुझे मिस्र की यात्र के दौरान कई नई जानकारियां मिलीं थीं, वहां के लोगों का उत्साह व उनका प्यार अद्भुत एवं अमूल्य था।’उम्मीद करता हूं कि मेरा ये दौरा मेरे चाहने वालों व मित्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय देगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय