बॉलीवुड एक्ट्रेस के विदेशी अफेयर

August 10, 2015 | 03:13 PM | 4 Views
Bollywood_actress_niharonline

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिनका विदेशियों के साथ अफेयर रहा लेकिन शादी नहीं हो पाई।ऐसी ही कुछ ऐक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
नीना गुप्ताः एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार किया था। बताया जाता है कि विवियन रिचर्ड्स से एक मुलाकात दौरान हीं दोनों को प्यार हो गया था।वैसे नीना की शादी विवियन रिचर्ड्स से नहीं हो पाई और 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी कर ली है।
कंगना रनोटः आज के समय में कामयाबी का मजा चखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट का भी इंग्लिश डॉक्टर निकोलस लाफेर्टी से अफेयर रह चुका है।एक शो के दौरान भी कंगना ने कहा था कि वो किसी विदेशी डाक्टर के साथ प्यार में हैं।अभी हाल के समय में कंगना का नाम रितिक रोशन के साथ भी जुड़ा। लेकिन कंगना ने इसे महज अफवाह करार दिया।
अमृता अरोड़ाः अभिनेत्री अमृता अरोड़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान अफजल के प्यार के  चर्चे भी खूब हुए।कहा जाता है कि दोनों का अफेयर चार साल तक चलता रहा। 2009 में उन्होंने शकील लड़क से शादी कर ली।
जीनत अमानःअपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान का अफेयर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से काफी समय तक चला। उस दौर में जीनत ने अपने और इमरान के रिश्ते के बारे में कुछ लिखा भी था। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर थींए लेकिन धीरे.धीरे एक अफवाह की तरह यह ठंडी होती गई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय