बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पिछले वर्ष आई फिल्म क्वीन में कंगना रनौत की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है और ट्वीट किया, क्या मैंने बताया कि मुझे क्वीन में कंगना बेहद पसंद आईं? असली प्रतिभा की मूर्ति हैं। उनकी आने वाली फिल्मों के लिए उत्साहित हूं, इतना ही नहीं ट्विटर पर कंगना और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और ट्वीट किया, बेहद खुश हूं। मैं उन्हें कह सकती थी कि मुझे उनकी परफॉर्मेंस कितनी पसंद आई। आखिरकार आपको सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने फैंस से ही मिल सकता है। विकास बहल निर्देशक क्वीन में कंगना रनौत ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था, जो अपनी शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल जाती है। उनके इस किरदार ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया था।







