ट्विटर पर हनी के फैंस दिये ढेरों बधाइयां

March 17, 2015 | 01:28 PM | 52 Views
Honey_singh_birth_day_celeb_niharonline

रैपर और बॉलीवुड सिंगर योयो हनी सिंह 32 वर्षों के हो गए हैं। काफी समय से बीमार चल रहे हनी ने अपना बर्थडे परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में जैजी बी और अलफाज भी पहुंचे थे। हनी ने ट्विटर पर जैजी बी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी बहन और पत्नी भी नजर आ रही हैं।हनी ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘मेरे घर आकर मुझसे और मेरे परिवार से मिलने के लिए शुक्रिया जैजी पाजी।’ काफी समय से लाइम लाइट से दूर रहे हनी सिंह को ट्विटर पर उनके फैंस ने ढेरों बधाइयां दीं। सोशल नेटवर्किग साइट्स पर पूरे दिन उनके प्रशंसकों की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। इसके जवाब में हनी ने लिखा, ‘आप सभी के संदेशों और प्यार का मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। मेरे संगीतमय सफर का हिस्सा बनने के लिए आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान।योयो की सेहत में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने कुछ ही दिन पहले फिल्म ‘दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड’ के गाने ‘बर्थडे बैश’ के साथ दर्शकों के बीच अपनी धमाकेदार वापसी की थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय