31 के हुए रणवीर सिंह,जानें कुछ दिलचस्प बातें

July 06, 2016 | 11:19 AM | 2 Views
ranveer-singh-happy-birthday.niharonline

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी हैं। इन्हांेने अपनी पढाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्‍स, मुंबई से पूरी की। इसके बाद रणवीर ने इंडियाना विश्‍वविद्यालय, ब्‍लूमिंगटन से कला में स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त की और एक्टिंग के अलावा एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के भी तौर पर काम किया।

यदि इनके करियर की बात की जाये तो इन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात‘ से अपने करियर की शुरुआत की जिसे लोगों ने खूब सराहा साथ हीं इसके लिए रणवीर को बेस्ट सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। इसके बाद इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी जिनमें रामलीला,बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में भी शामिल हैं। रणवीर ने बहुत कम समय में इतनी सफलता हासिल कर ली की। 

रणवीर ने 16 साल पहले अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' (2010), 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'बॉम्बे टॉकीज' (2013), 'लुटेरा' (2013), 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'गुंडे' (2014), 'फाइंडिंग फैन्नी' (2014), 'किल दिल' (2014), 'हे ब्रो' (2015), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'बेफिक्रे' (2016) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय