खूब मनोरंजन करेगी हाउसफुल-3 : अक्षय कुमार

May 28, 2016 | 04:39 PM | 1 Views
akshay-kumar-niharonline

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3‘ दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल होगी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 3‘ तीन जून को प्रदर्शित होने वाली है। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म हाउसफुल का तीसरा संस्करण है। 

अक्षय कुमार ने कहा ‘हाउसफुल 3‘ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी काफी दमदार है। अक्टूबर 2015 के बाद से कोई ‘हास्यकथा’ फिल्म रिलीज नहीं हुई है। गंभीर फिल्मों के बीच ‘हाउसफुल-3‘ लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहेगी।

अक्षय कुमार ने कहा लोग हंसना चाहते हैं और हम उन्हें हंसाएंगे।फिल्मों और कॉमेडी शो में कॉमेडी के कंटेट का स्तर लगातार गिर रह रहा है। समय-समय पर इस तरह के कंटेट को लेकर आपत्तियां भी दर्ज होती रही हैं। कॉमेडी का मतलब है हंसना और हंसाना। यह नजरिए पर निर्भर करता ह।ै जो चीज आपको पसंद नहीं है जरूरी नहीं कि वह मुझे भी पसंद नहीं हो।

साजिद-फरहाद निर्देशित हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख , अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन की भी अहम भूमिका हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय