फिल्मकार शंकर की तीन भाषाओं में प्रदर्शित फिल्म आई अपने रिलीज के पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साउथ की फिल्में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। ये फिल्में देश के बाहर भी काफी बढ़िया व्यवसाय कर रही हैं। केरल में इस फिल्म ने तो सफलता का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म आई के विश्वभर में प्रदर्शन से हुई कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार हो चुका है और फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस जानकार साउथ की फिल्मों को लेकर और आशावान हो गए हैं।







