मोम के पुतले में शीला की जवानी

March 04, 2015 | 03:25 PM | 86 Views
Katrina_kaif_wax_statue_niharonline

बालीवुड एक्टर कट्रीना के करोड़ों चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम टुसाड म्यूजियम में बहुत जल्द उनकी इस चहेती अभिनेत्री का मोम का पुतला नजर आने वाला है। जी हां, कट्रीना ने कुछ महीने पहले ही मोम के पुतले के लिए अपना माप दिया था आैर अब खबर है कि उनके इस पुतले का मार्च के मध्य में अनावरण कर दिया जाएगा। मैडम टुसाड म्यूजियम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के अनुसार कट्रीना ने अपने मोम के पुतले के लिए कलाकारों की काफी मदद की है और उन्होंने डांस पोज में कट्रीना का यह पुतला बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 20 कलाकारों की एक टीम काम कर रही है और इस महीने ही कट्रीना के इस पुतले का अनावरण कर दिया जाएगा। कट्रीना से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के मोम के पुतले लंदन के मैडम टुसाड म्यूजियम में लग चुके हैं, अब कैट्रिना के मोम के पुतला नजर आने वाली है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय