हाँ...दीपिका ही नहीं इन भी डिप्रेशन में थे

February 10, 2015 | 05:39 PM | 46 Views
ranveer-deepika-after_diprossion

इस वर्ष की प्रारंभ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मानसिक बीमारियों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक वर्ष तक डिप्रेशन में रहीं और दवाइयां तक की मदद लेनी पड़ी, लेकिन केवल दीपिका ही डिप्रेशन से संघर्ष नहीं कर रही थी बल्कि उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह भी इसमें उलझे थे।कुछ लोगों का कहना है कि दीपिका डिप्रेशन में थी, यह सही है, लेकिन कोई यह नहीं जानता कि रणवीर सिंह भी इससे डिस्टर्ब रह चुके हैं और मदद ले चुके हैं। दीपिका ने देखा कि रणवीर एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, जब उन्हें अपने एक दोस्त के सुसाइड के बारे में पता चला। रणवीर के एक दोस्त ने फेसबुक पेज पर खुद को खत्म करने का स्टेट्स डालने के बाद सुसाइड कर लिया था।परिवार वालों या दोस्तों के पहुंचने के पहले ट्रिगर दब चुका था। दीपिका जानती थी कि सार्वजनिक रूप से रणवीर अपनी भावनाएं व्यक्त करना पसंद नहीं करते, लेकिन जो लोग उनके करीबी है जैसे दीपिका वे जानते हैं कि इस ट्रेजडी ने उन पर क्या असर डाला। दीपिका ने उन्हें दोस्त का न बचा पाने का अपराधबोध और दुख झेलते हुए देखा। यही नहीं कुछ समय के लिए थैरेपिस्ट की मदद भी ली गई। दीपिका उस समय रणबीर की साइलेंट सपोर्ट थी और उन्होंने देखा है कि डिप्रेशन किस तरह एक गंभीर डिसऑर्डर हो सकता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय