सलमान के 50 वें जन्मदिन पर रिलीज होगी उनकी जीवनी

December 05, 2015 | 11:11 AM | 2 Views
Salman-Khan-autobiography-niharonline

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है।सलमान के फैंस जल्द हीं उनकी जीवनी पढ सकेंगे जो 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन की 50वीं सालगिरह पर जारी होगी।‘बीइंग सलमान‘ नामक जीवनी के लेखक जसीम खान हैं और इसमें अभिनेता के व्यक्तिगत जीवन और पारिवार के बारे में बताया गया है।

सलमान का जीवन काफी विवादों से भरा रहा है और इस किताब में उनके व्यक्तिगत जीवन और उसमें रहे विवादों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें काला हिरन शिकार और हिट एंड रन केस जैसे मामले शामिल हैं।

सलमान अभिनीत ‘दबंग‘, ‘एक था टाइगर‘ और ‘किक‘ जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये की कमाई का स्तर पार किया है और इस साल उनकी ‘प्रेम रतन धन पायो‘ ने भी 200 करोड़ से अधिक की कमाई की।सलमान एक एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन‘ भी चलाते हैं।

जो लोग सलमान के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं वो उनकी जीवनी को पढ कर उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।इसलिए सलामन की जीवनी दर्शकों के लिए उक तोहफा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय