बादशाह अब आयेंगे चलती का नाम गाड़ी में

February 12, 2015 | 01:26 PM | 34 Views
Shahrukh_varun_chalti_ka_naam_gadi_niharonline

बालीवुड बादशाह..शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की चेन्न्ई एक्सप्रेस बनाने वाली जोड़ी अब चलती का नाम गाड़ी की अनऑफिशियल रीमेक पर काम कर रही है। मार्च में इस फिल्म का काम शुरू हो जाएगा। इसमें शाहरुख खान और वरुण धवन एक-दूसरे के भाई हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार फिल्म का बेसिक प्लॉट सत्येन बोस की चलती का नाम गाड़ी और अमिताभ बच्चन की हम है। शाहरुख का रोल चलती... के अशोक कुमार और हम के अमिताभ का मिलाजुला असर है। शाहरुख इसमें अशोक कुमार की तरह सीधे और महिलाओं से दूर रहने वाले होंगे तो वरुण धवन खूब फ्लर्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि कृति सोनन को इसमें मधुबाला जैसा किरदार निभाना है, जिनसे वरुण इश्क लड़ाएंगे।काजोल के भी इस प्रोजेक्ट में आने की समाचार है, लेकिन अभी उन्होंने मंजूरी नहीं दी है। यह फिल्म इस वर्ष मार्च में शुरू हो कर, दिसंबर (क्रिसमस पर) में रिलीज होगी। चाहे कुछ भी हो जाये यह चलती का नाम गाडी तो चल कर आपके सामने जल्द ही आने वाली है।इसे जरूर रिसीव करना।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय