यह मिस इंडिया की नजर अब मिस वर्ल्ड बनने पर!

March 30, 2015 | 01:20 PM | 148 Views
Femina_Miss_India_Winner_Aditi_niharonline

2015 का फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता है अदिति आर्या और इस खिताब को जीत कर गुड़गांव ही नहीं पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।निर्वाणा कंट्री की रहने वाली अदिति के मिस इंडिया बनने पर उनके पड़ोसी काफी खुश और उत्साहित दिखे।मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार रात को यशराज स्टूडियो में किया गया था। मिस इंडिया की पहली रनरअप रहीं मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज।. दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ की आईटी स्टूडेंट वर्तिका सिंह को मिला. मिस इंडिया प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया। इस वर्ष के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली की तीन लड़कियां टॉप टेन तक पहुंचीं। इस कार्यक्रम के ह्यग्रैंड फिनाले में अफरीन राचेयल वाज पहली उपविजेता जबकि वर्तिका सिंह दूसरी उपविजेता रहीं। अदिति मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि अफरीन तथा वर्तिका विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में जॉन अब्राहम, मनीषा कोइराला, सोनू निगम, अनिल कपूर, फिरोज नाडियावाला, अबू जानी और संदीप खोसला, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, शामक डावर और चित्रांगदा सिंह जैसी हस्तियों ने जज की भूमिका निभाई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय