टॉलीवुड अभिनेत्री नीतू अग्रवाल गिरफ्तार

April 27, 2015 | 03:18 PM | 119 Views
Neetu Agarwal_ arrested_niharonline

लाल चंदन की तस्करी मामले में टॉलीवुड अभिनेत्री नीतू अग्रवाल को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।लाल चंदन की तस्करी मामले में नाम आने के बाद पुलिस को नीतू अग्रवाल की तलाश थी लेकिन वो काफी समय से फरार थी। गिरफ्तारी के बाद नीतू को रिमांड पर भेज दिया है और पूछताछ की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाल चंदन तस्करी मामले में कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। दरअसल दो महीने पहले कारनूल में लाल चंदन जब्त किए गए थे इसी मामले में नीतू अग्रवाल का नाम सामने आया था।चंदन तस्करों के साथ साजिश रचने और वन अधिनियम के धाराओं के तहत अभिनेत्री नीतू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन नीतू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। नीतू अग्रवाल ने लालचंदन तस्करी से जुड़े बालू नाइक के खाते में पैसे जमा कराये थे। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय