बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अब मिंगल होने के तैयार हैं। अर्जुन का नाम भले ही समय-समय पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जोडा जाता रहा हो लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सिंगल हैं।
कुछ समय पहले अर्जुन के बारे में ये ख़बर आई थी कि वो ‘टू स्टेट्स‘ की अपनी सह-अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ डेटिंग कर रहे थे।
इसके बाद उनका नाम दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ा और हाल ही में जैकलिन फर्नांडीज के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती की चर्चा थी।अर्जुन कपूर ने कहा कि वह डेटिंग के लिए तैयार हैं लेकिन वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
अर्जुन ने को बताया ‘मैं सिंगल हूं....मिंगल होने के लिए तैयार हूं। वह अब आर बाल्की की फिल्म ‘‘की एंड का‘ में करीना कपूर खान के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।
इस फिल्म में करीना संग काम करने को लेकर अर्जुन खासा उत्साहित हैं। दोनों पहली बार एकसाथ काम करनेवाले हैं।