श्रद्धा कपूर ने ठुकराया प्रियंका चोपड़ा का ऑफर

May 25, 2015 | 03:27 PM | 94 Views
actress_shraddha_kapoor_refused_priyanka_chopras_movie_offer_niharonline

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने प्रियंका चोपड़ा का ऑफर ठुकरा दिया है।दरअसल प्रियंका फिल्म मैडम जी से बतौर अपनी प्रोडक्शन कंपनी का आगाज कर रही हैं।सूत्रों की माने तो प्रियंका ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया था लेकिन श्रद्धा ने प्रियंका के इस ऑफर को ठुकरा दिया।इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म में प्रियंका लीडिंग लेडी का किरदार निभाएंगी वे चाहती थी कि श्रद्धा भी इसमें एक अहम रोल प्ले करें।हालांकि अपने बिजी शेड्यूल और डेट इशूज की वजह से श्रद्धा के पास फिल्म को रिजेक्ट करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचा था।लेकिन अब ये नहीं कहा जा सकता कि इस ऑफर को ठुकराने के बाद प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।आपको बता दें कि आशिकी-2 से लाइमलाइट में आईं श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म एबीसीडी-2 के प्रमोशन में बिजी हैं।वहीं प्रियंका डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो के प्रमोशन और संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में व्यस्त हैं।आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शायद इसलिए ही प्रियंका ने  श्रद्धा को ये ऑफर दिया होगा जिसे उन्होने मना कर दिया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय