श्रद्धा कपूर संग अफेयर पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी

December 21, 2015 | 12:59 PM | 2 Views
aditya-is-not-dating-shraddha-kapoor-niharonline

आशिकी 2 फेम कपल आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरों पर आदित्य ने चुप्पी तोड़ दी है। इस प्यार की मिस्ट्री की खबरें कई दिनों से बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही है।दर्शकों को यह जानकार हैरानी होगी कि हाल ही में आदित्य ने कहा कि वे किसी भी रिलेशनशिप में नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह अभी सिंगल और किसी के साथ डेट नहीं कर रहे है।बॉलीवुड में चर्चा है कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे हैं।आदित्य ने श्रद्धा के साथ सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में काम किया है।
आदित्य ने श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग की खबरों का खंडन किया है।उन्होंने कहा, मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, सिंगल हूं। मुझे लगता है कि सिंगल होना खराब नहीं है।आदित्य इन दिनों अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म फितूर में कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं।बताया जाता है कि फिल्म चाल्र्स डिकेंस के उपन्यास ग्रेट एक्सपेक्टेशंस से प्रेरित है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय