‘फितूर‘ के फर्स्‍टलुक में ऐसे दिखे आदित्य

December 30, 2015 | 04:21 PM | 1 Views
aditya-roy-kapoor-in-fitoor-movie-first-look-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्‍म ‘फितूर‘ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है।फिल्‍म में कैटरीना के अलावा आदित्‍य रॉय कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं।फिल्‍म में आदित्‍य ने एक कश्‍मीरी लड़के का किरदार निभाया है। फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपनी फिजिक को दमदार दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है।दोनों कलाकार पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर की वादियों में हुई है और इस फिल्‍म में दर्शकों को शानदार लोकेशंस भी देखने को मिलेंगे। पहले इस फिल्‍म में सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी थी।उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग शुरु भी कर दी थी लेकिन फिर अचानक उन्‍होंने इस फिल्‍म से पल्‍ला झाड़ लिया।अब रेखा की जगह फिल्‍म में अभिनेत्री तब्‍बू नजर आयेंगी।अभिषेक कपूर ने इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट किया है।यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्स्पेक्टैशन‘ का रूपांतरण है।

चर्चा है कि आदित्य इस फिल्म में तीन अलग-अलग रूपों में नजर आएंगे।पिछली बार आदित्य को बड़े पर्दे पर 2014 में फिल्म ‘दावत-ए-इश्क‘ में देखा गया था।आदित्‍य ने फिल्‍म ‘आशिकी 3‘ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था।उनकी फिल्‍म ने खासा सुर्खियां बटोरी थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय