हॉलीवुड में एंट्री करेंगी आलिया!

June 27, 2016 | 11:16 AM | 1 Views
alia-s-next-destination-will-be-hollywood-niharonline

साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर‘ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में भी हाथ आजमाने की सोच रही हैं। आलिया ने कहा कि वह दुनियाभर में काम करना चाहती हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी अगली जगह हॉलीवुड होगी। 

आलिया ने कहा कि मैं हर तरह की फिल्म करना चाहती हूं। लंदन मेरा अगला गंतव्य है क्योंकि मैं वहां छुट्यिों के लिए जा रही हूं। जल्द ही हॉलीवुड मेरा अगला गंतव्य है।इरफान खान, निमरत कौर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भी हॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

आपको बता दें कि हाल हीं में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब‘ से आलिया को काफी सफलता मिली है। इस फिल्म में वो एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हैं।

‘उड़ता पंजाब‘ इस साल ‘कपूर एंड सन्स‘ की रिलीज के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। इसके बाद अब आलिया ‘शुद्धि‘ ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया‘ फिल्म में दिखाई देंगी।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय