ऐश्वर्या के पर्पल लिप्स्टिक पर अमिताभ का रिएक्शन

May 31, 2016 | 11:29 AM | 3 Views
amitabh-bachchan-aishwarya-rai-purple-lipstick-niharonline

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का कांस फिल्म फेस्टिवल में पर्पल कलर की लिप्स्टिक लगा कर पहुंचीं थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया गया था। जिसके बाद उनके पति अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि वो पर्पल लिपस्टिक में अच्छी लग रही थीं। 

अब एक वेबसाइट के इंटरव्यू में जब इस बारे में उनके ससुर अमिताभ बच्चन से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने यह नहीं देखा।अमिताभ ने कहा कि अगर लोगों ने ऐसा कहा भी है तो इसमें गलत क्या है? सोशल मीडिया हर शख्स को अपनी बात कहने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं होता था, पहले यह पता नहीं चलता था कि कौन आपके बारे में क्या सोचता है लेकिन अब कम से कम आपको इस बात का पता तो चलता है।

अमिताभ ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि यहां चीजें इतनी तेजी से बदलती हैं कि कोई भी बात ज्यादा समय तक यहां नहीं टिकती। ज्यादा से ज्यादा आधे दिन या एक दिन तक यह चलता है, और अगले दिन कुछ नया आ जाता है। आजकल चीजें बहुत तेजी से बदलती हैं। सोशल मीडिया हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार देता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय