मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन के स्टैच्यू का होगा मेकओवर

May 07, 2016 | 02:14 PM | 2 Views
amitabh-bachchan-madame-tussaud-museum-niharonline

महानायक अमिताभ बच्‍चन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगे मोम के पुतले का मेकओवर किया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने ट्विटर पर दी है। अमिताभ बॉलीवुड के पहले ऐसे कलाकार है जिनका पुतला मैडम तुसाद में रखा गया था।

आपको बता दें कि उनका पुतला वर्ष 2000 में इस संग्रहालय में रखा गया था। अमिताभ ने ट्वीट किया, एक बार फिर मुझे मैडम तुसाद में जाने का मौका मिल रहा है। इस बार नये अवतार में।

दरअसल उनके लुक में कई सारे बदलाव किये जायेंगे। वहीं संग्रहालय के अधिकारियों ने अमिताभ बच्‍चन से सहायता का अनुरोध किया है। उन्‍होंने बिग बी से उनके पसंदीदा सामान, चश्‍मा और कपड़े मांगे हैं ताकि मेकओवर उनके लुक में बदलावा किया जा सके। 

आपको बता दें कि अमिताभ बच्‍चन के अलावा मैडम तुसाद में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, माधुरी दी‍क्षित, रितिक रोशन और करीना कपूर जैसे सितारों का पुतला लगाया जा चुका है। इनके अलावा महात्‍मा गांधी, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी का मोम का पुतला भी संग्रहालय में मौजूद है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय