आपने देखा अमिताभ बच्चन का डबस्मैश?

November 26, 2015 | 03:47 PM | 2 Views
amitabh-bachchan-make-a-dubsmash-video-niharonline

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अब डबस्मैश वीडियोज की लीक में शामिल हो गए है। अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ के एक डायलॉग का डबस्मैश वीडियो बनाया है। बॉलीवुड स्टार्स के डबस्मैश वीडियोज के बहुत सारे फैन्स है। अमिताभ बच्चन का यह वीडियो बहुत ही अच्छा है।

अमिताभ बच्चन ‘आज की रात है जिन्दगी‘ टीवी शो में काम कर रहे है।इस शो में ही यह डबस्मैश वीडियो बनाया गया है। ‘आज की रात है जिन्दगी‘ शो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ का प्रमोशन करने के लिए आये थे।रणवीर ने अपनी फिल्म में एक खास डायलॉग बोला है।

इस डायलॉग का ही अमिताभ ने इस्तेमाल किया है।रणवीर ने अमिताभ के द्वारा बनाये इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।अमिताभ ने भी ट्विटर पर रणवीर के साथ क्लिक की कुछ फोटो को शेयर किया है।

बाजीराव मस्तानी फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय