इनसे अमृता राव की शादी हो गई

February 04, 2015 | 05:58 PM | 291 Views

अमृता राव पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब जरूर हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी मासूमियत के कायल हैं। विवाह और इश्क विश्क जैसी सफल फिल्में देने वाली अमृता राव खबरों के मुताबिक सात फेरों के बंधन में बंध गई हैं। सूत्रों के अनुसार एक निजी समारोह में अपने आरजे बॉयफ्रेंड अनमोल से शादी रचा ली है। अपने रिश्तों को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखने वाली अमृता और अनमोल ने कुछ महीने पहले ही मुंबई में गुपचुप शादी कर लिये है और वकोला में अपने घर में रह रहे हैं। कुछ समय पहले अमृता एक इवेंट में अंगूठी पहने पहुंची थीं, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्होंने सगाई कर ली है, लेकिन जब इस बात को टाल दी थी। अमृता के पति देव अनमोल रेडियो की दुनिया का जाना पहचाना नाम रहे हैं और इस वक्त एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए एक शो करते हैं। अमृता आखिरी बार 2013 में आई फिल्मों सत्याग्रह और सिंह साब दि ग्रेट में नज़र आईं थी। टीवी शो बेइंतहां में उनकी छोटी बहन की तरह ही अमृता भी छोटे पर्दे पर आने का मन बना रही हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय