बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया का सिक्वल बनने जा रहा है।इस फिल्म में मिस्टर इंडिया के बेटे हर्षवर्धन कपूर बनेंगे अगले मिस्टर इंडिया।जब से सिक्वल फिल्मों का दौर शुरु हुआ है, तभी से अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया के रीमेक की खबरें आ रही हैं।इस फिल्म को बनानी की इच्छा बोनी कपूर भी जता चुके हैं।
पिछले दिनों बोनी कपूर ने कहा था कि जैसे ही कोई अच्छा विषय और कहानी मिलेगी हम मिस्टर इंडिया बनाएंगे।बोनी की इस इच्छा के बाद अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का सिक्वल बनने जा रहा है।साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की भी भूमिकाएं होंगी।लेकिन मुख्य भूमिका अनिल कपूर के बेटे ही निभाऐंगे।
हाल फिलहाल हर्षवर्धन अपनी पहली फिल्म मिरजिय़ा में व्यस्त हैं।
इस फिल्म का निर्देशन ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं और इसी के बाद तय होगा कि मिस्टर इंडिया का सिक्वल कब शुरु होगा। अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया ने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी अब देखना ये है कि क्या उनके बेटे भी दर्शकों का दिल जीत सकेंगे।