बाल्की की फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

April 29, 2015 | 02:29 PM | 27 Views
arjun_kapoor_signed_ by_balki_niharonline

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब आर बाल्की की फिल्म में जब नजर आएंगे। बाल्की ने अर्जुन कपूर को अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। अर्जुन कपूर का अभी तक का रिकॉर्ड रहा है कि वह नए डायरेक्टरों के साथ काम करते आए हैं। लेकिन अब वो अपनी अगली फिल्म अनुभवी डायरेक्टर आर बाल्की के साथ करेंगे और अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। आर बाल्की ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है जिसमें 'पा' 'चीनी कम' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है। अर्जुन अभी तक अपनी फिल्मों में रोमांटिक बॉय से लेकर एंग्री यंगमैन तक की भूमिकाएं निभा चुके हैं। अब वो कुछ नया करना चाहते हैं। यह उम्मीद कर सकते हैं कि अर्जुन और बाल्की का यह साथ कुछ बेहतरीन ही सामने लेकर आएगा। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय