फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ का पहला गाना आज जारी हो गया है। इस गाने के बोल हैं ‘दीवानी मस्तानी‘। इसमें दीपिका का लुक काफी शानदार है। इस गाने में दीपिका का लुक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम‘ की मधुबाला की याद दिला रहा है। इस गाने में दीपिका बाजीराव मस्तानी बने रणवीर सिंह को अपनी दिलकश अंदाज से रिझाती हुई नजर आ रही हैं।
इस गाने को दीपिका, रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा पर भी फिल्माया गया है। गाने को दीपिका ने ट्विटर पर रिलीज किया। दीपिका ने इस गाने के बोल लिखकर ट्वीट किया है, कहते है यह दीवानी मस्तानी हो गई।इस गाने को गाया है श्रेया घोषाल ने और इस कंपोज किया है इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने।
इस रोमांटिक गाने को लिखा है सिद्धार्थ गरिमा, नासिर फराज और गणेश चंदनशिव ने। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ 18 दिसम्बर को रिलीज होगी।