निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी आज रिलीज हो गई है।‘बाजीराव मस्तानी‘ भी संजय लीला भंसाली टाइप फिल्मों की अगली कड़ी है जिसमें दीपिका, प्रिंयका और रणवीर का प्रेम त्रिकोण है।ये फिल्म दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।फिल्म चकाचौंध से भरी हुई है।
उन्होंने इस बार मराठा पेशवा बाजीराव और बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल की बेटी मस्तानी की कहानी को चुना है जो मराठी लेखक एन.एस. इनामदार की किताब ‘राउ‘ पर आधारित है।हालांकि फिल्म ऐतिहासिकता और प्रेम कहानी के बीच झूलती नजर आती है।
लेकिन इसमें कोई दोराह नहीं कि फिल्म में नजर यह साफ नजर आया है कि इश्क जब हद से गुजर जाए तो वह जुनून बन जाता है, और दीपिका ने बखूबी इसे स्क्रीन पर जिया भी है।इस फिल्म में रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में हैं।