सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘फैन‘ का गाना ‘जबरा फैन‘ को हिंदी के साथ-साथ बंगाली, भोजपुरी और पंजाबी में भी रिकॉर्ड किया गया है।उनके इस गाने के बंगाली संस्करण को अनुपम रॉय ने सुरों से संवरा है।भोजपुरी में मनोज तिवारी ने इसे आवाज दी है।वहीं पंजाबी भाषा में हरभजन मान ने इसे गुनगुनाया है।
इस गाने को लेकर संगीतकार शेखर ने बताया कि यह यशराज फिल्म्स का मार्केटिंग आइडिया है।इस बारे में वह सोचते हैं कि यह कमाल का गाना है। इस कारण से तमाम भाषाओं में यह गाना गूंजेगा।सभी स्टार सिंगर अपनी-अपनी भाषा में इस गाने को गा रहे हैं।इससे गाने को नए आयाम भी मिल पाएंगे।इस गाने ‘जबरा फैन‘ को संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने तैयार किया है।
इसी के साथ बताया गया है कि यह मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म का प्रमोशनल ट्रैक है।इसको लेकर शेखर ने बताया है कि उनका पसंदीदा संस्करण भोजपुरी है।वे बताते हैं कि उन्हें यह गाना कमाल का लगा।सिर्फ यही नहीं भोजपुरी भाषा में तो इसकी बात और भी ज्यादा निराली है।भोजपुरी में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।