सोनम कपूर भी हुईं हैं नस्लवाद की शिकार

December 12, 2015 | 11:06 AM | 3 Views
sonam-kapoor-faced-racism-niharonline

बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस नस्लवाद के शिकार हो चुके हैं।इस लिस्ट में शाहरूख खान ने लेकर प्रियंका और शिल्पा शेट्टी भी शामिल है।नस्लवाद को लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी खुलासा किया है।

कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नुमाइंदगी कर चुकी स्टाइलिश अदाकारा सोनम कपूर का कहना है कि वह भी नस्लवाद की शिकार हुई हैं।
सोनम ने असहिष्णुता पर अपनी राय रखी।उन्होंने कहा कि असहिष्णुता बहुत व्यापक शब्दावली है।मुझे कई देशों में नस्लवाद का सामना करना पड़ा।वे गेहुंआ रंग की त्वचा देखते हैं और आपके बारे में पहले ही फैसला कर लेते हैं।जब मैं विदेश जाती हूं तो लोगों की पहले से धारणा बनी होती है। जैसे कि हम हमेशा पर्दे में रहते हैं या हमारे मां-बाप बहुत रूढ़ीवादी हैं।
आपको बता दें सोनम को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फैशनेबल एक्ट्रेस में गिना जाता है।हाल ही में वह सलमान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में नजर आई थीं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय