बहुभाषी मूवी मोघल नहीं रहे...

February 19, 2015 | 12:01 PM | 148 Views
d_rama_naidu_passed_away_niharonline

प्रख्यात बहुभाषी फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डॉ. दग्गुबाटी रामा नायडू उम्र 78 है, इनका बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी लोकप्रिय हिदी फिल्मों में प्रेमनगर, दिलदार, बंदिश, अनाड़ी, हम आपके दिल में रहते हैं और प्रेम कैदी है। नायडू के अभिनेता पुत्र विक्टरी वेंकटेश ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और दोपहर करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायडू कुछ समय के लिए राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1999 में तेलुगु देशम टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था।नायडू की फिल्म निर्माण कंपनी सुरेश प्रोडक्शन ने तेलुगु, तमिल और हिदी समेत 15 भाषाओं में करीब 150 फिल्मों का निर्माण किया। उनका जन्म 1936 में आंध्र के प्रकाशम जिले में हुआ था। 1963 में उनकी पहली फिल्म अनुरागम आई थी। उन्होंने 1964 में सुपरहिट रामुडू-भीमुडू बनाई। इसमें एनटी रामाराव ने अभिनय किया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय