हॉलीवुड में एंट्री करेंगी दीपिका,xxx की सीरीज दिखेंगी

December 08, 2015 | 02:50 PM | 3 Views
confirmed-deepika-will-work-in-hollywood-film-niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं है।दरअसल कुछ दिन पहले दीपिका और विन डीजल की फोटो पब्लिक हुई थी।इसके बाद से हीं ये कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका हॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।इस फोटे के पब्लिक होने के बाद दीपिका ने कुछ भी नहीं कहा था।लेकिन अब ये खबर पक्की हो गई है कि दीपिका हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।

इस बात की पुष्टि हो गई है कि दीपिका ट्रिपल एक्स की अगली सीरीज में नजर आने वाली हैं।इस बात की पुष्टि उनके पीकू के को स्टार इरफान खान की है।उन्होंने फेसबुक पर दीपिका को बधाई देते हुए लिखा कि हमारी सबसे फेवरेट पीकू को हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बधाई।बता दें कि दीपिका को इससे पहले भी विन डीजल स्टारर फास्ट एंड फ्यूरियस-7 उन्हें ऑफर हुई थी लेकिन वे नहीं कर पाईं क्योंकि संजय भंसाली की फिल्म कर रही थीं।

इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी हॉलीवुड में काम कर नाम कमा चुकी हैं।अब देखना ये होगा कि क्या बॉलीवुड की तरह दीपिका हॉलीवुड में भी अपना जलवा चला पाएंगी।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय