रणवीर बौर दीपिका ने कर ली सगाई!

July 07, 2016 | 03:04 PM | 1 Views
deepika-padukone-and-ranveer-singh-engaged-niharonline

बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की खबर जोर पकड़ रही है। दीपिका पादुकोण और उनके कथित ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों ने गुपचुप ढंग से सगाई कर ली है।

खबर के मुताबिक कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी। यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्‍दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं।

गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। पहली रामलीला और दूसरी बाजीराव मस्तानी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय