अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने अपने नानी बनने की खुशखबरी ट्विटर पर दी और बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।हेमामालिनी ने ट्वीट किया कि आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। हां, अहाना ने एक लड़के को जन्म दिया है और हम सब बहुत खुश हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अहाना की बड़ी बहन एशा ने उनके लिए मार्च में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। अहाना ओडिशी नृत्यांगना हैं। वह दो फरवरी 2014 को दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोहरा के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।बच्चे के जन्म से हेमा के साथ एशा और नाना धर्मेंद्र भी काफी खुश हैं।