शादी के बंधन में बंधी दिव्यांका,आज है ग्रैंड रिसेप्‍शन

July 09, 2016 | 11:19 AM | 2 Views
divyanka-tripathi-and-vivek-dahiya-wedding-niharonline

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग विवाह बंधन में बंध गई। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में हुई। दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर के लहंगा में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं विवेक शेरवानी में दिखाई दिये।

शादी में दिव्‍यांका और विवेक के परिवारवाले और खास लोग ही शामिल थे। वहीं खास लोगों में ‘ये है मोहब्‍बतें‘ के स्‍टार कास्‍ट भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी कई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों अपनी शादी से जुडे समारोह को लेकर चर्चा में हैं।

आज चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्‍शन का आयोजन किया गया है वहीं 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्‍शन होगा। इस समारोह में कई फेमस टीवी सेलीब्रिटीज नजर आयेंगे वहीं कुछ फिल्‍मी सितारों के भी शामिल होने की खबर है। 15 जुलाई को दिव्‍यांका और विवेक अपने मुंबई के नये घर में शिफ्ट होंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय