बिग बॉस की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा ने लगाया गैंगरेप का आरोप

June 16, 2016 | 02:46 PM | 2 Views
ex-bigg-boss-contestant-pooja-mishra-niharonline

‘बिग बॉस‘ की पूर्व प्रतिभागी और मॉडल पूजा मिश्रा एक बार फिर विवादों में है। इस बार उन्‍होंने जयपुर के तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पूजा यहां अपने टीवी शो ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है‘ की शूटिंग और प्रमोशन के लिए आई थी। पूजा ने तीन युवकों मोसिम, सुहान और हरीश के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। 

दरअसल तीन दिन की शूटिंग के बाद पूजा ने होटल में पार्टी दी थी। पूजा का आरोप है कि खाना खाने के बाद तीनों ने नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वे विवादों में हैं।इससे पहले भी कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ने उदयपुर में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पूजा कैलेंडर शूट के लिए उदयपुर में थी और एक होटल में ठहरी हुई थी।

इसके बाद मॉडल ने राजस्थान के नामी होटल में छेड़खानी का आरोप लगाया था। पूजा मिश्रा होटल के अपने कमरे से गहने और नकदी चोरी होने तथा उनके साथ छेडखानी का मामला दर्ज कराया था। हालांकि पूजा उनके साथ छेडखानी करने वाले का नाम नहीं बता पाईं। 

हाल ही में द्वारका के एक होटल कर्मचारी से हाथापाई करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। यूट्यूब पर पोस्‍ट किये गये इस वीडियो में हाथापाई करने के साथ-साथ वे गाली-गलौच करती भी नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार पूजा ने अपने कमरे के कुछ चीजों को तोड़ दिया था जिसकी भरपाई करने के लिए उन्‍हें कहा जा रहा था। पूजा ने भरपाई करने से इंकार किया और होटल छोड़कर जाने लगी। जब होटल के एक स्‍टाफ ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो वह (पूजा) हाथापाई पर उतर आई और गाली-गलौच भी करने लगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय