रितिक से सुलह पर ऐसा था सुजैन का रिएक्शन

May 03, 2016 | 11:39 AM | 5 Views
hrithik-roshan-sussanne-khan-niharonline

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इन दिनों कंगना रनौत के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान इस मामले में रि‍तिक के पक्ष में नजर आई। सुजैन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह रितिक के पास वापस जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी सुलह नहीं होगी।

हाल ही में रितिक-सुजैन को दोनों बच्‍चों के साथ देखा गया था, इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद दोनों करीब आ गये हैं लेकिन सुजैन ने ट्वीट कर ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि 2014 में दोनों अलग हो गया थे।

सुजैन ने ट्विटर पर कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। रितिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय