’मोहन जोदड़ो’ का मोशन पोस्टर रिलीज

June 07, 2016 | 03:01 PM | 2 Views
hrithik-roshan-s-mohenjo-daro-motion-poster-niharonline

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रौशन की पीरियड ड्रामा फिल्म ’मोहन जोदड़ो’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

रितिक की यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर बेस्ड है जो कि पुराने दौर में फिल्माई गई है। फिल्म में सीनियर एक्टर कबीर बेदी भी नजर आएंगे। 

यह दूसरा मौका है जब आशुतोष गोवारिकर और रितिक रौशन किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म ’जोधा अकबर’ में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय