आम लड़कियों की तरह शॉपिंग करती हैं इलियाना

August 27, 2015 | 04:14 PM | 3 Views
ileana_dcruz_niharonline

शॉपिंग करना हर किसी को पसंद है चाहे वो आम लड़की हा या फिर कोई सेलीब्रिटी। इस फर्क इतना है कि इनके खरीददारी का तरीका थोड़ा अलग होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी आम लड़कियों की तरह शॉपिंग की शौकीन हैं। वो भी आम लड़कियों की तरह ही अपनी शॉपिंग करती हैं। इलियाना को जो भी अच्छा लगता है जो भी पसंद आता वो खरीद लेती हैं। ब्रांड के चक्कर में नहीं रहतीं।

                                इलियाना कहती हैं कि वो खरीददारी के दौरान खूब मोलभाव भी करती हैं, यहां तक की ग्रोसरी पर भी। उन्होंने दिल्ली में एक ई कॉमर्स साइट के लॉन्च के मौके पर यह बातें बताईं। इलियाना ने बताया कि कई बार मैंने सड़कों पर खड़े होकर शॉपिंग की है।मेरे दोस्त ये जानकर हैरान हो जाते हैं कि किस तरह मैं बजट में पूरी शॉपिंग कर लेती हूं। ऑनलाइन साइट्स के आने के बाद मेरे लिए ये काम अब और ज्यादा आसान हो गया है। अब उन्हें अधिक वैराइटी मिल जाती है।इलियाना की बातों से ये लगता है कि वो भले हीं एक जानी मानी हस्ती हैं लेकिन वो आम  लड़कियों से अलग नहीं है। उनकी आदतें भी आम  लड़कियों वाली है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय