सुबह 4 बजे रिलीज हुई ‘कबाली‘, चल गया रजनीकांत का जादू

July 22, 2016 | 11:44 AM | 2 Views
kabali-released-4-o-clock-in-the-morning-niharonline

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' 22 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। बता दें कि चेन्नई और मुंबई में 'कबाली' का पहला शो सुबह 4 बजे शुरू कर दिया गया था जबकि 'कबाली' को देखने के लिए रजनीकांत के फैन देर रात से ही थिएटरों के भीतर और बाहर मौजूद थे।

'कबाली' को लेकर दुनियाभर के सिनेमाहॉलों ने जोररदार तैयारियां कर रखीं हैं। बताया गया है कि मुंबई के अरोड़ा थिएटर में 'कबाली' के रोजाना छह शो दिखाए जाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का पहला शो गुरुवार रात (यानि शुक्रवार) को 4 बजे शुरू किया गया।

चेन्नई में 'कबाली' की टिकट न मिल पाने पर प्रशंसकों के हंगामा किए जाने की भी खबरें हैं और उन्होंने कई जगहों पर पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। रजनीकांत की यह फिल्म दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज की जा रही है। वैसे 80-100 करोड़ रुपए की लागत से बनी 'कबाली' रिलीज से पहले ही ब्रांड एसोसिएशन, सैटेलाइट राइट के जरिए 300 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

'कबाली' रजनीकांत की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म की प्री बुकिंग भी दो घंटे में ही फुल हो गई थी और सारे टिकट बिक गए थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय