करिश्मा के पूर्व पति करने जा रहे हैं गर्लफ्रैंड से शादी!

June 24, 2016 | 11:05 AM | 1 Views
karishma-s-ex-husband-wants-to-marry-with-priya-sachdeva-niharonline

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर अगली शादी की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि एक बार फिर संजय घोड़ी पर बैठकर दूल्हा बनना चाहते हैं। शादी से अभी उनका मन नहीं भरा है। दुल्हनियां भी उन्होंने ढूंढ ली है। करिश्मा से तलाक के पहले ही संजय की जिंदगी में प्रिया सचदेव ने एंट्री मार ली थी। 

कहा जाता है कि करिश्मा ने संजय से इसी कारण तलाक लिया क्योंकि करिश्मा के बजाय वे प्रिया सचदेव के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे थे। प्रिया भी शादी का लड्डू चख चुकी है। होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से उन्होंने ब्याह रचाया था। दोनों ने ऐसी शादी की थी कि लोगों को अब तक याद है। पैसा पानी की तरह बहाया गया। दोनों की बेटी भी है जो अब नौ बरस की हो गई है। शादी कुछ वर्षों बाद टूट गई। टूटते ही प्रिया को संजय भा गए। इसीलिए प्रिया एक बार फिर शादी का लड्डू ट्राय करना चाहती हैं।

अब अगर संजय शादी कर सकते हैं तो करिश्मा को भी कोई बंधन नहीं है। चर्चा है कि वे भी शादी कर सकती हैं, लेकिन बहन करीना कपूर ने स्पष्ट कर दिया है कि करिश्मा का शादी करने का इरादा नहीं है। वे बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं। शायद करिश्मा के लिए शादी का अनुभव बेहद कड़वा रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय