सलमान के परिवार संग नजर आई लूलिया

May 12, 2016 | 02:55 PM | 2 Views
lulia-vantur-salman-khan-mother-niharonline

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया की शादी की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लूलिया आजकल सलमान के परिवार के काफी करीब आ गई हैं।लूलिया को सलमान की मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो एक अच्छी बहू की तरह अपनी होने वाली सास का ख्याल रख रही थीं। यहां तक कि लूलिया सलमान की मां सलमा का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आईं और उनको सहारा देकर कार में बैठाया।

0दरअसल सलमान का पूरा परिवार चंडीगढ़ से लौट रहा था, जिसमें उनकी मां, बहन और लूलिया सभी साथ में मौजूद थे। अब जिस तरह लूलिया सलमान की फैमिली के करीब नजर आ रही हैं, उसको तो देखकर यही लगता है कि सलमान भी अब जल्द घर बसा लेंगे।

50 साल की उम्र पार चुके सलमान की मां भी यही चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द घर बसा ले, उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती है। खबर है कि अपनी मां की बात मानते हुए सलमान इस साल के अंत तक लूलिया से शादी कर लेंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय