फिल्म‘बांबे वेल्वेट‘ का दूसरा ट्रेलर लॉंच

April 28, 2015 | 06:05 PM | 136 Views
bombay valvet

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म‘बांबे वेल्वेट‘ का दूसरा ट्रेलर भी लॉंच हो गया है। ट्रेलर लॉंचिंग के वक्त रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा और करण जौहर भी मौजूर रहे। इसमें खलनायक बने फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि ‘मेरे ख्याल से अनुराग कश्यप के निर्देशन में अभिनय करना मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव है। मेरे लिए यह एक सफर रहा है। यह फिल्म स्कूल जाने जैसा है।‘ उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि रणबीर कपूर ने अनुराग के साथ मिलकर इसका सह निर्देशन किया है। मुझे लगा कि मैं दोनों के निर्देशन में काम कर रहा हूं। रणबीर में एक अच्छे फिल्मकार की समझ है] जो उनकी बाद की योजना है। ये फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने बेहतर अभिनय किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय