परिणीति चोपड़ा के 60 लाख ट्विटर फॉलोअर्स

December 18, 2015 | 04:35 PM | 1 Views
parineeti-chopra-has-60-million-fans-on-Twitter-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के 60 लाख ट्विटर फॉलोअर्स हो गए हैं।इस बात से परिणीति काफी खुश हैं।उन्होंने लिखा कि यह ब्रेक बहुत अच्छा था, परन्तु मैं अधिक देर तक ट्विटर से दूर नहीं रह सकती..हाहा।प्यार देने के लिए 60 लाख लोगों को हार्दिक धन्यवाद। परिणीति सोशल मीडिया के जरिए वह अपने चाहने वालों और शुभचिंतकों के साथ जुड़ी रहती हैं।

अभी हाल हीं में परिणीति ने एक फोटो शूट भी करवाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।परिणीति ने 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ से अपने फिल्मी करियर को शुरूआत की थी।परिणीति की बीती फिल्म निर्देशक शाद अली के निर्देशन में निर्मित वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘किल दिल’ थी।इस फिल्म में परिणीति और अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ दिखाई भी दी थी।इसमें अभिनेता गोविंदा और अली जफर भी अहम भूमिका में थे।फिलहाल परिणीति के पास कोई फिल्म नहीं है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय